Bhopal News : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के भोपाल पहुंचने पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति का राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
राष्ट्रपति का जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर और विष्णु खत्री सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राम कुंवर नौरंग सिंह गुर्जर ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, भोपाल कमिश्नर मालसिंह भयड़िया, कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भोपाल में 7वां धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करने यहाँ पहुंचीं हैं। तीन दिवसीय सम्मेलन में 16 देशों के प्रतिनिधि और 6 देशों के संस्कृति मंत्री शामिल होंगे। सातवां अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन 3 से 5 मार्च 2023 तक कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा।
विधानसभा सत्र : भारी हंगामा के चलते कार्यवाही 13 मार्च तक के लिए स्थगित
सम्मेलन में 15 देशों से 350 से अधिक विद्वान शामिल होंगे-
सम्मेलन के पहले दिन ‘नए युग में मानववाद का सिद्धांत” विषय पर राष्ट्रपति की मौजूदगी में सम्मेलन आयोजित है। भारत, भूटान, श्रीलंका, इंडोनेशिया और नेपाल के संस्कृति मंत्री भाग लेंगे। सम्मेलन में 15 देशों से 350 से अधिक विद्वान शामिल होंगे। भूटान, मंगोलिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाइलैंड, वियतनाम, नेपाल, दक्षिण कोरिया,मॉरिशस, रूस, स्पेन, फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन की सम्मेलन की सहभागिता रहेगी। 3 से 5 मार्च तक सम्मेलन चलेगा।