international women's day
international women's day

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में डीजल शेड इटारसी में रेलवे द्वारा महिला कर्मियों के लिए पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन में मण्डल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस प्रतियोगिता में शेड की 30 महिला कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया, जिनमें 10-10 महिला कर्मचारियों के तीन ग्रुप बनाए गए। इन ग्रुप के प्रथम तीन विजेताओं की फाइनल प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का आयोजन वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल) जीतेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी, लोको फोरमैन तथा पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Bhopal : नेहरु स्कूल तिराहे से स्टेशन तक बनेगा फ्लाईओवर

प्रयागराज जंक्शन-एलटीटी के बीच 3-3 ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन

भोपाल। होली पर्व के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। रेलवे द्वारा प्रयागराज जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 3-3 ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन भोपाल मण्डल के इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। रेलवे के अनुसार, 04115 प्रयागराज जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपर फास्ट ट्रेन होली स्पेशल ट्रेन 6, 13 एवं 20 मार्च को प्रयागराज जंक्शन स्टेशन से 18:00 बजे प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेन अगले दिन 3:25 बजे इटारसी और 4:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी। वहीं 04116 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज जंक्शन होली स्पेशल ट्रेन 7, 14 एवं 21 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 16:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन 5:40 बजे इटारसी और 16:30 बजे प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी।

सिकन्दराबाद-दानापुर के बीच 1-1 ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन –

रेलवे द्वारा सिकन्दराबाद-दानापुर के बीच एक-एक ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन इटारसी स्टेशन पर रूकेगी। 07219 सिकन्दराबाद-दानापुर होली स्पेशल ट्रेन 5 मार्च 10:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेप अगले दिन 1:15 बजे इटारसी, 20:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। 07220 दानापुर -सिकन्दराबाद ट्रेन 9 मार्च को 20:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:35 बजे इटारसी, तीसरे दिन 4:40 बजे सिकन्दराबाद स्टेशन पहुंचेगी।