Food festival program
Food festival program

Bhopal News: मध्यप्रदेश के राशन विक्रता की तीन दिनों से चल रही हड़ताल आज खत्म हो गई है। सेल्समैन अपना कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर गए थे। लेकिन आज से वे राशन वितरक का काम फिर से शुरू करेंगे। हालांकि राशन वितरकों की मांगों को लेकर अभी विचार नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि 3 दिन तक प्रदेश के राशन विक्रेता हड़ताल पर थे, हड़ताल के चलते करीब 5 करोड़ से ज्यादा हितग्राही प्रभावित हो रहे थे। राशन वितरण का काम बंद होने से गरीबों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। राशन विक्रेता कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे थे। हालांकि राशन वितरकों की मांगों को लेकर अभी फिलहाल विचार नहीं हुआ है। आगे की रणनीति पर संगठन विचार करेगा।

तीन दिनों तक चलेगा प्रदेश अन्न उत्सव कार्यक्रम-

राशन वितरकों के काम पर लौटने के बाद आज ही पूरे प्रदेश भर में अन्न उत्सव मनाया जाएगा। हड़ताल के चलते अन्न उत्सव की तारीख को आगे बढ़ाया गया था। मध्यप्रदेश में राशन दुकान संचालकों की हड़ताल के चलते अन्न उत्सव के आयोजन में बदलाव किया गया है। आज दस फरवरी से तेरह फरवरी के बीच तीन दिनों तक प्रदेश में अन्न उत्सव मनाया जाएगा।

किसानों से 80 लाख टन गेहूं खरीदेगी MP सरकार

इस दौरान प्रदेश के एक करोड़ 19 लाख गरीबों को एक साथ अन्न उत्सव आयोजित कर राशन की दुकानों से एक साथ राशन आवंटित किया जाएगा। इसमें चौदह लाख 50 हजार परिवारों को पैतीस किलो गेहूं-चावल और शेष परिवार के सदस्यों को प्रति यूनिट पांच किलो की दर से अनाज वितरण किया जाएगा।

गौरतलब है कि आल इंडिया स्तर पर उचित मूल्य दुकान संचालक कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है। हालाकि राज्य सरकार राशन की दुकान संचालकों को प्रति क्विंटल कमीशन 90 रुपए कर चुकी है लेकिन इसे भी बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। इस हड़ताल के चलते राशन की दुकाने बंद है। पहले प्रदेश में सात से नौ फरवरी के बीच अन्न उत्सव का आयोजन होना था लेकिन हड़ताल के कारण अब इसे बदलकर 10, 11 और 13 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।

CONCLUSION

अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।