excise constable
excise constable

भोपाल। मप्र एम्पलाइज सिलेक्शन बोर्ड (ईएसबी) द्वारा आबकारी विभाग में आबकारी आरक्षक (कार्यपालिक) के दो सौ पदों पर भर्ती के लिए आज से परीक्षा शुरू हो गई हैं। इस परीक्षा के लिए 3.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए 74 परीक्षा केंद बनाए गए हैं।

परीक्षा के दौरान यदि किसी भी तरह की टेक्निकल प्रॉब्लम आती है, तो अभ्यर्थी एक्स्ट्रा कंप्यूटर का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए ही केंद्र पर एक्स्ट्रा कंप्यूटर एवं जेनरेटर की व्यवस्था की गई है। यह परीक्षा 26 फरवरी तक चलेगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक रहेगी। अधिसूचना के अनुसार एमपी एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए कुल 200 पद रखे गए हैं।

इसमें रेग्युलर के 51 और बैकलॉग के 149 पद हैं। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। परीक्षा की भाषा अंग्रेजी और हिंदी होगी। ईएसबी की डायरेक्टर षणमुख प्रिया मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है। टेक्निकल प्रॉब्लम होने पर अभ्यर्थी दूसरे कंप्यूटर का उपयोग कर सकते हैं।

सीएम की मंत्रियों को सख्त नसीहत : वर्किंग सुधारें, वरना छिन जाएगा मंत्री का तमगा

प्रदेश के प्राथमिक-माध्यमिक स्कूलों में तैयार होंगे पुस्तकालय

भोपाल। प्रदेश के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियो के लिए अच्छी खबर है। अब प्रत्येक प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल में पुस्तकालय तैयार होंगे। इसको लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्य शिक्षा केंद्र ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी जिलों से जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। इसके लिए एक प्रारूप भी तैयार किया गया है। जिसमें प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिलों के प्रत्येक प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास व भारतीय भाषा संस्थान से आएंगी पुस्तकें

जारी आदेश में कहा गया है कि वार्षिक कार्ययोजना 2022-23 के तहत भारत सरकारी की स्वीकृति के अनुसार प्रत्येक प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में बच्चों में पढऩे की आदत विकसित करने के लिए पुस्तकालयों का विकास किया जाना है। पुस्तकालयों की पुस्तकें भारत सरकार की शासकीय संस्थाओं से राष्ट्रीय पुस्तक न्यास व भारतीय भाषा संस्थान के द्वारा विकासखंड मुख्यालय में उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए केंद्र द्वारा एक प्रारूप भी जारी किया गया है, जिसमें जरूरत के हिसाब से जानकारी भेजने के निदेज़्श दिए हैं।

शालाओं के लिए मापदंड तय-

जारी आदेश में स्कूलों के लिए मापदंड भी तय किए गए हैं। जिसके अनुसार, जहां पर कक्षा एक से पांच तक कक्षा संचालित हैं, वहां पर एक प्राथमिक शाला मानी जाएगी। जहां पर 6 से 8 तक कक्षा संचालित हैं, वहां माध्यमिक शाला मानी जाएगी। जहां एक से आठ तक कक्षाएं संचालित हैं, वहां एक प्राथमिक एवं एक माध्यमिक शाला मानी जाएगी। ऐसी शाला जहां पर कक्षा एक से दस तक संचालित है, वहां पर भी एक प्राथमिक और एक माध्यमिक शाला मानी जाएगी। ऐसी शालाएं जहां कक्षा 6 से 12 तक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, वहां पर एक माध्यमिक शाला मानी जाएगी।