Rudraksh Festival
Rudraksh Festival

भोपाल। राजधानी भोपाल से सटे जिले सीहोर में स्थित पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर शाम में आज 16 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव शुरू हो चुका है। रुद्राक्ष महोत्सव शुरू होने से पहले ही दो लाख से अधिक की भीड़ धाम पहुंच चुकी थी। बीती रात इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर भारी भीड़ के कारण करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

16 फरवरी से 22 फरवरी तक रुद्राक्ष चलने वाले रुद्राक्ष महोत्सव में करीब 10 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। महोत्सव के पहले ही दिन भीड़ इतनी अधिक हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। कई परिवार के लोग आपस में बिछड़ गए हैं। वे एक-दूसरे को खोज रहे हैं। वहीं कुछ महिलाएं जो बाहर से आई हैं, उनके परिजनों भी बिछडऩे की शिकायत दर्ज कराई है।

एक दिन पहले ही डेढ़ लाख बांटे-

बीते वर्ष भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बनने और बारिश के कारण पंडाल गिरने से अव्यवस्था फैल गई थी। इस कारण सीहोर जिला प्रशासन और पुलिस इस साल इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर बड़े वाहनों के आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है। भीड़ बढ़ता देख पंडित प्रदीप मिश्रा ने एक दिन पहले यानी 15 फरवरी से ही रुद्राक्ष बांटना शुरू कर दिया है। 15 फरवरी को डेढ़ लाख के करी रुद्राक्ष बांटे गए हैं।

आज मुख्यमंत्री पहुंच रहे-

कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष बांटने के लिए 40 काउंटर बनाए गए हैं। सुबह दास बजे तक तीन लाख से अधिक रुद्राक्ष आज भी बांटे जा चुके हैं। आज दोपहर तीन बजे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कुबेरेश्वर धाम पहुंचने वाले हैं। मुख्यमंत्री के पहुंचने की सूचना के बाद आयोजन स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। महाशिवरात्रि 18 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी यहां पहुंच सकते हैं।

Teacher recruitment exam: शिक्षक पात्रता परीक्षा में माइनस मार्किंग खत्म, आदेश जारी

कुल 27 किमी लंबा लगा है जाम-

कुबेरेश्वर धाम से इछावर रोड तक 7 किमी का लंबा जाम लगा है। सीहोर से इंदौर की तरफ हाईवे पर 17 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। भोपाल की ओर हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। यानी इंदौर-भोपाल हाईवे पर 27 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है।

अधिक भीड़ होने के कारण फोन नेटवक्र्स भी काम नहीं कर पा रहे। पुलिस और प्रशासन की टीम के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता, बजरंग दल, स्थानीय लोग, समिति सदस्य सहित कुल 15000 लोग व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। इनकी ड्यूटियां कथा पंडाल, भोजन पंडाल, रुद्राक्ष वितरण केंद्र पर लगी हुई है।

सुबह पं. प्रदीप मिश्रा ने महादेव का किया अभिषेक-

पं. प्रदीप मिश्रा ने सुबह 7 बजे से 9 बजे तक साथी पंडितों के साथ महादेव का अभिषेक किया। नेपाल के रुद्राक्ष से भगवान शिव का 6 फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया गया है। पं. प्रदीप मिश्रा ने सुबह 7 बजे से 9 बजे तक साथी पंडितों के साथ महादेव का अभिषेक किया।

नेपाल के रुद्राक्ष से भगवान शिव का 6 फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया गया है। आज सुबह 10 बजे तक 3 लाख लोगों ने कुबेरेश्वर धाम में नाश्ता किया। नाश्ते में लोगों को पूरी-सब्जी दी जा रही है। इसके अलावा लोग अपने साथ लाया नाश्ता भी खा रहे हैं।