Sagar Accident
Sagar Accident

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। इंदौर से छतरपुर जा रही बस निवार घाटी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए है। घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस गई है।

खबरों के मुताबिक हादसा सागर जिले के शाहगढ़ के पास निवार घाटी पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही वहां पर चीख पुकार मंच गई। यात्री किसी तरह बस के खिड़की से बाहर निकले। कई यात्री बस के नीचे दब गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद की।

सोना कारोबारी को एनकाउंटर की धमकी देने वाले आरक्षकों का कोई सुराग नहीं

17 से ज्यादा घायल यात्रियों को प्राथिमक उपचार के बाद सागर जिला अस्पताल रेपर कर दिया है। चार यात्रियों की मौत की पुष्टि हो गई है। मौके पर बचाव कार्य अभी जारी है। मौके पर तहसीलदार एल पी अहिरवार, बंडा तहसीलदार कुलदीप सिंह सहित पुलिस के अधिकारी मौजूद है। जानकारी के अनुसार इंदौर से छतरपुर जाने वाली गोल्ड़न बस सागर जिले के निवार घाटी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई वहीं 17 ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

CONCLUSION

अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।