Saransh Times : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक नेता बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की है। कर्नाटक के होसपेट में एक चुनावी सभा के दौरान उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान भी कहता है कि ‘ऐ अल्लाह हमारे पास भी मोदी होता।’ उन्होंने कहा कि आज विश्व में जहां भी चले जाओ मोदी-मोदी के नारे लगते हैं।
गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक दौरे पर थे। वहां उन्होंने होसपेट में बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा में भाग लिया। इस दौरान हजारों लोग इस यात्रा में साथ चले। यात्रा को संबोधित करते हुए शिवराज ने एक बार फिर कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश की तकदीर और तस्वीर दोनों बदली है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान भी ये ख्वाहिश जताता है कि या अल्लाह हमारे यहां भी मोदी होता।
सीएम शिवराज ने कहा कि आज न केवल होसपेट में बल्कि विश्व के किसी भी कोने में चले जाओ… मोदी मोदी के नारे लगते हैं। पूरे विश्व के अंदर पीएम मोदी ने देश की जो इज्जत बनाई है, वह अब तक नहीं थी। कांग्रेस के शासनकाल में छोटे छोटे से देश हमें डरा दिया करते थे।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ने कर्नाटक की तस्वीर तथा तकदीर दोनों बदली है और कर्नाटक को चारों दिशाओं में प्रगति के पथ पर ले जा रहे हैं। : मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj@BJP4Karnataka #VijayaSankalpaYatre #BJPYeBharavase pic.twitter.com/jhyY2OBare
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 16, 2023
यह यात्रा भाजपा को विजय दिलाएगी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा में चल रही जनता की आँखों में विश्वास, दिल में जोश और मोदी जी के प्रति सम्मान था। मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूँ कि यह यात्रा भाजपा को विजय दिलाएगी। हम फिर से सरकार बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत का सौभाग्य है कि एक ऐसे व्यक्ति देश के प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने भारत के नवनिर्माण के लिए अवतार लिया है। वर्ष 2014 के पहले कांग्रेस की सरकार थी, भारत का कोई मान-सम्मान नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी लेकिन प्रधानमंत्री देश तथा कर्नाटक के दिल में बसे हैं। पूरा देश और कर्नाटक कह रहा है कि मोदी तेरा कमल खिलेगा।
छोटे दलों की बड़ी गूंज : कांग्रेस और आप के बाद बसपा ने ठोका खम
कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ने कर्नाटक की तस्वीर तथा तकदीर दोनों बदली है और कर्नाटक को चारों दिशाओं में प्रगति के पथ पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान किया। छत्तीसगढ़ में बुजुर्ग खड़गे जी धूप में खड़े रहे और कांग्रेसियों ने छाता मैडम सोनिया गांधी जी के सर पर तान दिया। यह कर्नाटक का अपमान है।