भोपाल। प्रदेश में लाई गई आबकारी नीति 2023-24 पर सियासत गरमाई हुई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला करते हुए अपना बयान जारी किया है, जिस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा है कि, हमारा विरोध करें, लेकिन मध्यप्रदेश का अपमान न करें। प्रदेश के लिए तो आपके मन में सम्मान का भाव होना चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, कमलनाथ यहां की जड़ों से नहीं जुड़े हैं।
यह बोले थे कमलनाथ
बता दें, बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ छिंदवाड़ा में मौजूद थे, इस दौरान उन्होंने नई शराब नीति को लेकर शिवराज सरकार पर धावा बोला था। जिसके चलते उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश की छवि बदलकर मदिरा प्रदेश कर दी है। जहां राशन महंगा और शराब सस्ती है। सरकार को विकास यात्रा की जगह हिसाब यात्रा निकालना चाहिए। यह भी कहा कि, कांग्रेस सरकार आई, तो शिवराज सरकार के खर्चों का श्वेतपत्र लाएंगे।
सीएम ने किया पलटवार
वहीं, इसी बयान पर गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। पलटवार करते हुए मख्यमंत्री ने कहा कि, ‘प्रदेश की जनता को इस प्रकार से आहत मत कीजिए। आपका विरोध हमसे है, तो आप हमें गाली दीजिए, लेकिन हम मध्यप्रदेश का अपमान सहन नहीं करेंगे। भाजपा की सरकार ने अगर आबकारी नीति बनाई है तो जनता की भावनाओं को देखते हुए बनाई है। माता-बहनों के सम्मान को देखते हुए बनाई है। नशे को हतोत्साहित करने के लिए बनाई है। वहीं, कमलनाथ सरकार ने फैसला किया था कि, शराब ठेकेदार उप दुकान खोल सकेंगे। उसकी राशि तय कर दी थी कितने करोड़ देकर उप दुकान खोली जा सकेगी। लाइसेंस के नियम को आसान करने की नीति बनाई थी। आपने ही कहा था कि, ऑनलाइन शराब बिकेगी और साथ ही महिलाओं-बहनों के लिए अलग से शराब की दुकानें होंगी’।
CM Shivraj ने महिदपुर में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने किया यह ट्वीट
कमलनाथ जी ने मध्यप्रदेश को 'मदिरा प्रदेश' कहकर साढ़े 8 करोड़ नागरिकों और हमारी संस्कृति, परंपरा, संस्कारों का अपमान कर रहे हैं।
भाजपा ने जनभाअवनाओं और माताओं-बहनों के सम्मान को देखते हुए आबकारी नीति बनाई है, आप बताइये कि मुख्यमंत्री रहते हुए आपने क्या किया? pic.twitter.com/F50Ri09KtN
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 23, 2023
कमलनाथ जी ने मध्यप्रदेश को ‘मदिरा प्रदेश’ कहकर साढ़े 8 करोड़ नागरिकों और हमारी संस्कृति, परंपरा, संस्कारों का अपमान कर रहे हैं। भाजपा ने जनभाअवनाओं और माताओं-बहनों के सम्मान को देखते हुए आबकारी नीति बनाई है, आप बताइए कि मुख्यमंत्री रहते हुए आपने क्या किया? कमलनाथ जी, आपने फैसला किया था कि शराब ठेकेदार उपदुकान खोल सकेंगे। आपने लाइसेंस के नियम आसान बनाये। आपने तय किया कि ऑनलाइन शराब की बिक्री तथा महिलाओं के लिए अलग से शराब की दुकान होगी। भाजपा की नीति नशे को हतोत्साहित करने की है, इसलिए हमने तय किया कि शराब के सभी अहाते बंद होंगे।