Dhar accident news : धार में तीन ट्राला वाहनों में आग लगने से दो लोग जिंदा जल गए। घटना सुबह 8 बजे गणेश घाट पर हुई। बताया जा रहा है कि एक ट्राला घाट पर से उतर रहा था। ढलान पर ड्रावर ने नियंत्रण खो दिया और ट्राला दूसरी लेन में पहुंच गया। इस लेन से घाट चढ़ रहे दो ट्राला से इसकी भिड़त हो गई। जो लोग वाहनों से कूद गए, उनकी जान तो बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि गणपति घाट में लगातार दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

हादसे का शिकार होते-होते बची यात्री बस

इस घटना में कार से भरे कंटेनर सहित अन्य एक वाहन में भी आग लग गई। साथ ही ट्राले में भी भीषण आग लग गई। प्राथमिक रूप से इसमें 2 लोगों के जीवित जलने की बात सामने आई रही है। वहीं, दो गंभीर घायलों को उपचार के लिए धामनोद भेजा गया है। आग भीषण होने के कारण आसपास के क्षेत्र से भी दमकल बुलाए गए। इधर, इस हादसे में एक बस भी चपेट में आ गई थी। हालांकि बस में सवार यात्री सभी सुरक्षित रहे और बस वहां से रवाना हो गई।

जब स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी को कार्यकर्ता से उधार लेने पड़ गए जूते

गणपति घाट में हुए हादसे में एक बस यात्री का बनाया वीडियो वायरल हो रहा है।