MP NEWS : मध्य प्रदेश में इस समय बीजेपी की विकास यात्रा चल रही है। इसके तहत हर जिले में कार्यक्रम हो रहे हैं। विकास यात्रा के मंचों पर कई कांग्रेसी भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। सोमवार को दतिया में विकास यात्रा के दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल करा लिया, इनमें अन्नू पठान, राजा बृजेंद्र सिंह बैस शामिल हैं।
सोमवार रात को दतिया के खलकापुरा में चल रही विकास यात्रा में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अन्नू पठान और स्थानीय कांग्रेस वरिष्ठ नेता राजा बृजेंद्र सिंह बैस ने भाजपा ज्वॉइन कर ली। इस दौरान भाजपा विकास यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया।
अन्नू पठान ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करते ही पूर्व कांग्रेस नेता नेता अन्नू पठान ने कहा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। अन्नू पठान ने कांग्रेस नेताओ पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कांग्रेस के समय अपराध बहुत बढ़े थे, दतिया में गुंडागर्दी और लूट, डकैती, हत्याएं आम बात हो गई थीं। अन्नू पठान ने कांग्रेस पार्टी और आला नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेसी नेताओं पर झूठे मुकद्दमे दर्ज कराए थे। हमारे ऊपर भी कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक दांगी ने झूठा मुकदमा लगाया था।
Bhopal : करोंद क्षेत्र में 40 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर
बृजेंद्र सिंह ने खोली कांग्रेस की पोल
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा बृजेंद्र सिंह बैस ने भी भाजपा का दामन थामते ही कांग्रेस की पोल खोल दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस काल में कभी विकास नहीं हुआ। सिर्फ नाम का विकास हुआ। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के कार्यों की तारीफ करते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा कि दतिया में 2008 के बाद विकास की गंगा वह रही है। कांग्रेस ने यहां के लिए कुछ नहीं किया।
JCB से पहनाई गई गृह मंत्री को 5 क्विंटल की माला
दतिया में ग्रामीणों ने उत्तम मिश्रा का अनोखे अंदाज में स्वागत किया। दरअसल, नरोत्तम मिश्रा को 5 क्विंटल का फूलों का हार पहनाया गया। इसके लिए जेसीबी का सहारा लिया गया। नरोत्तम मिश्रा के स्वागत के लिए विशेष माला बनवाई गई थी। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने यह अनूठी माला को आपसी सहयोग से तैयार किया था। अपने इस तरह के स्वागत से नरोत्तम मिश्रा गदगद हैं।
बाद में नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि महेवा की प्रिय जनता और भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं से मिले इस समर्थन व स्नेह के आगे नतमस्तक हूं। पांच क्विंटल का ये हार जन अपेक्षाओं का भार नहीं, बल्कि मेरे जैसे भाजपा के असंख्य कार्यकर्ताओं के जनसेवा के संकल्प को आपका अपार समर्थन व आशीर्वाद है।