मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्टाफ में मंगलवार 7 मार्च को पायलट, मुख्य सुरक्षा अधिकारी से लेकर पूरा अमला महिलाओं का रहा। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। चूंकि उस दिन रंगों के पर्व धुलेंडी की भी धूमधाम रहेगी, इसलिए एक दिन पहले मुख्यमंत्री की सुरक्षा और अन्य जिम्मेदारियां महिला शक्ति को सौंपी गई। इसके पीछे यह संदेश देना है कि महिलाएं किसी काम में पीछे नहीं हैं।

Bhopal : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर आज मुख्यमंत्री की सुरक्षा से लेकर कारकेट की ज़िम्मेदारी महिलाओं के हाथ में है। महिला दिवस के एक दिन पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ महिला अफसर और कर्मचारी दायित्व निभाने के लिए तैनात रहे।

इस टीम में सीएम की ओएसडी और उपसचिव प्रीति मैथिल, एसीपी क्राइम ब्रांच बिट्टू शर्मा, इरशाद अली वाहन पायलट सीएम कारकेड के अलावा सीएम के पीआरओ की जिम्मेदारी बिंदु सुनील ने निभाई। सीएम के फोटोग्राफर के तौर पर भावना जायसवाल ने जिम्मेदारी निभाई। सीएम चौहान के स्मार्ट सिटी पार्क पौधरोपण के लिए जाने के दौरान प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी व्यवस्था की कमान महिलाओं के हाथ रही।

मुख्यमंत्री ने दी Womens Day की शुभकामनाएं, बोले-हर दिन और हर पल बहन-बेटियों का है

पायलटिंग वाहन में भी महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। गौरतलब है कि इस साल 8 मार्च को होली का त्यौहार है और इस दिन रंगों के त्यौहार के चलते अवकाश है। इस कारण सीएम के कारकेड में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एक दिन पहले महिलाओं की टीम ने संभाली।

भाई-चारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाएँ होली : राज्यपाल

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रंगोत्सव के पर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रदेशवासियों को दी हैं। उन्होंने होली के पावन पर्व को आपसी सद्भाव और भाई- चारे के साथ मनाने की अपील की है। राज्यपाल पटेल ने संदेश में कहा है कि होली का उत्सव, उत्साह और उमंग के साथ मनाएँ। कोई भी ऐसा कार्य नहीं करें जिससे दूसरों को कष्ट हो। उन्होंने कहा कि भारतीय लोक संस्कृति के अनूठे पर्व की गौरवशाली परम्परा को अपने भाव, भावनाओं और आचरण से सशक्त बनाएँ। मानवीय मूल्यों के उच्चादर्शों का पालन करते हुए हमारी सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में योगदान दें।