ज्यादातर लोगों को मीठे में रबड़ी खाना बेहद ही पसंद होता है। जो खाने में काफी स्वादिष्ट होने के साथ ही इसमें मीठे की मात्रा भी कम होती है। वहीं आपने रबड़ी तो कई बार खाई होगी। लेकिन क्या आपने कभी सेब की रबड़ी ट्राई किया है। अगर नहीं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सेब की रबड़ी की रेसिपी जो खाने में काफी टेस्टी लगेगी। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका
सामग्री
सेब
फुल क्रीम मिल्क
चीनी स्वादनुसार
काजू
बादाम
हरी इलायची पाउडर
बनाने की विधि
सेब की रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले सेब को अच्छे से धो के छीलकर कद्दूकस कर लें। उसके बाद एक पैन में दूध डालकर धीमी आंच पर उबालें। फिर इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध बाहर ना निकलें। उसके बाद जब दूध आधा रह जाए तो इसमें कद्दूकस सेब डालकर 5 मिनट तक पकाएं और अब इसमें चीनी डालकर थोड़ी देर और पकने दें। फिर इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम-काजू डालकर पकने दें। तैयार है आपका सेब रबड़ी।