–हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर दी जानकारी , टीम का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव
डोंगी। दक्षिण कोरिया के डोंगी शहर में चल रही एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप पर कोरोना का साया मंडरा रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम लगातार अपना तीसरा मैच नहीं खेलेगी। हॉकी इंडिया ने बुधवार रात को जानकारी दी कि गुरुवार को चीन के खिलाफ होने वाला मैच में भारतीय टीम नहीं खेलेगी। जानकारी के अनुसार भारतीय महिलाओं की टीम का एक सदस्य कोरोना संक्रमित पाया है। इसलिए टीम को क्वारंटीन किया गया है। इससे पहले सोमवार को मलयेशिया के खिलाफ होने वाला मैच ली भी भारतीय टीम नहीं खेली थी। उस समय जानकारी आई थी कि मलयेशिया टीम का सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं बुधवार को भारत और दक्षिण कोरिया का मैच होना था, लेकिन ऐनवक्त पर इसे टाल दिया गया। अब हॉकी इंडिया ने बताया है कि गुरुवार को चीन के खिलाफ होने वाला मैच भी नहीं होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार भारत का अगला मैच जापान से है, लेकिन इस मैच के भी होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
🚨 UPDATE 🚨
With the health and safety of the players being paramount, the Indian Women's Hockey Team's match against China on 9th December will not take place.#IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 8, 2021
इससे पहले बुधवार सुबह हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कोरोना जांच के कारण दक्षिण कोरिया से होने वाला मुकाबला आज नहीं हो रहा है। इसके लिए अब बाद में फिर से शेड्यूल तय किया जाएगा भारत ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप में 5 दिसंबर को अपना पहला मुकाबला थाईलैंड के खिलाफ 13-0 से जीता था। इसके बाद सोमवार को उसे मलयेशिया के साथ खेलना था, लेकिन मलयेशिया हॉकी टीम का सदस्य कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया था। इस वजह से मलेशिया की पूरी टीम को कारण टीम किया गया था। वहीं जानकारी के अनुसार भारतीय टीम का सदस्य भी कोविड पॉजिटिव हुआ है।