क्रिस्टियानो रोनाल्डो और रॉबर्ट लेवानडॉस्की को पछाड़कर जीता बैलन डिओर अवॉर्ड

पेरिस। दिग्गज फुटबालर लियोन मेसी ने सामवीं बार फुटबाल का ऑस्कर कहे जाने वाले बैलन डिओर अवॉर्ड जीता है। अर्जेंटीन के 34 वर्षीय मेसी ने पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पौलेंड के रॉबर्ट लेवानडॉस्की को पछाड़कर इस साल का यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने इस साल कोपा अमेरिका कप जीता था।
मेसी ने इससे पहले बैलन डिओर अवॉर्ड 2009, 2010, 2011, 2012, 2015 और 2019 में हासिल किया था। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते इस अवॉर्ड को नहीं दिया गया था। मेसी साल 2021 में 40 अंतरराष्ट्रीय गोल दाग चुके हैं। उन्होंने यह गोल बार्सिलोना (28) , अर्जेंटीना (8) और पेरिस सेंट-जर्मेन (4) के लिए किए हैं। बता दें कि 15 साल तक बार्सिलोना की तरफ से खेलने वाले लियोनेल मेसी कुछ महीने पहले स्पैनिश क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) से जुड़े हैं। ऐसे में उनके लिए यह पुरस्कार और भी खास हो गया है। बैलन डिओर अवॉर्ड फ्रांस की मशहूर फुटबाल पत्रिका बैलोन डिओर की ओर से दिया जाता है। वहीं महिलाओं में बार्सिलोना की मिड-फील्डर एलेक्सिया पुटेलस ने बैलन डिओर अवॉर्ड जीता है।

सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाले फुटबालर
बैलन डिओर अवॉड जीतने के मामले में लियोन मेसी सबसे आग हैं, उन्होंने 7 सात बार इस पुराकर को हासिल किया है। उनके बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो 5 बार और जोहान क्रायफ, माइकल प्लातिनी, मार्काे वान बास्टन तीन-तीन बार यह पुरस्कार हासिल कर चुके हैं।