New Zealand vs Sri Lanka : पहले ही दिन बारिश बनी बाधा, श्रीलंका ने बनाए 305 रन

खराब रोशनी के कारण 75 ओवर का ही हुआ खेल

New Zealand vs Sri Lanka
New Zealand vs Sri Lanka

क्राइस्टचर्च । न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दो मैचों के टेस्ट सीरीज की गुरूवार से हो गई है। यी सीरीज श्रीलंका के लिए काफी अहम है। श्रीलंका इस सीरीज में यदि न्यूजीलैंड को हरा देती है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने की हकदार हो जाएगी। श्रीलंका को सीरीज में कम से कम एक टेस्ट जीतना ही होगा।

क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन स्टंप्स तक श्रीलंका ने 75 ओवर में 305/6 का स्कोर बना लिया था। क्रीज पर धनंजय डी सिल्वा 39 और कसून कसुन 7 रन बनाकर नाबाद। श्रीलंका की तरफ से कई बल्लेबाजों को बढ़िया शुरुआत मिली लेकिन शतक में कोई भी बल्लेबाज तब्दील नहीं कर पाया।

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दी बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और टीम ने 14 के स्कोर पर ओशादा फर्नांडो का विकेट गंवाया। वह 13 रन पवेलियन लौटे। यहाँ से दिमुथ करुणानरत्ने और कुसल मेंडिस ने मोर्चा संभाला। इस दौरान मेंडिस ने तेजतर्रार बल्लेबाजी की और अपना अर्धशतक पूरा किया। इन दोनों के बीच लंच से पहले शतकीय साझेदारी पूरी हुई। लंच तक श्रीलंका ने 24 ओवर में 120/1 का स्कोर बना लिया था। मेंडिस 73 और करुणारत्ने 33 रन बनाकर नाबाद थे।

लंच के बाद गंवाए विकेट

लंच के बाद श्रीलंका ने 150 रन पूरे किये। हालाँकि, यहाँ से उन्हें कुछ बड़े झटके लगे। मेंडिस 83 गेंदों में 87 रन बनाकर 151 के स्कोर पर आउट हुए। इसी स्कोर पर करुणारत्ने भी चलते बने। उन्होंने 50 रनों की पारी खेली।

बारिश ने डाली खलल

यहाँ बारिश का दखल देखने को मिला और खेल कुछ देर प्रभावित रहा। दोबारा खेल शुरू होने पर श्रीलंका ने 50वें ओवर में 200 रन पूरे किये। चाय तक श्रीलंका ने 50 ओवर में 209/3 का स्कोर बना लिया था। एंजेलो मैथ्यूज 28 और दिनेश चंडीमल 24 रन बनाकर नाबाद थे और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी थी।

खराब रोशनी के कारण 75 ओवर का ही हुआ खेल

बारिश का फिर से दखल देखने को मिला। चाय के बाद जब खेल शुरू हुआ तो श्रीलंका ने चंडीमल का विकेट गंवाया और वह 39 रन बनाकर 233 के स्कोर पर आउट हुए। मैथ्यूज भी 47 रन बनाकर चलते बने। 268 के स्कोर पर निरोशन डिकवेला भी 7 रन के निजी स्कोर पर माइकल ब्रेसवेल का शिकार बने। खराब रौशनी के कारण खेल को पहले ही समाप्त करना पड़ा और पहले दिन पूरे ओवर नहीं हो पाए। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने तीन और मैट हेनरी ने दो विकेट हासिल किये।