New Zealand vs Sri Lanka : पहला टी-20 हुआ रोमांचक टाई, श्रीलंका ने सुपर ओवर में हासिल की जीत

श्रीलंका के लिए असलंका और परेरा ने अर्धशतकीय पारी खेली

New Zealand vs Sri Lanka
New Zealand vs Sri Lanka

ऑकलैंड । चरित असलंका की शानदार पारी के दम पर श्रीलंका ने न्यूजीलैंड पर रोमांचक जीत दर्ज की। उसने सांसे थाम देने वाले मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराया। श्रीलंका ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 196 रन बनाए। न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे। ईश सोढी श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को टाइब्रेकर में ले गए।

श्रीलंका के लिए असलंका और परेरा ने अर्धशतकीय पारी खेली

न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका टीम के लिए चरित असलंका ने 67 और नाबाद रहे कुशल परेरा ने 53 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए जिमी नीशम ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि हेनरी शिप्ले, बेंजामिन लिस्टर और एडम मिल्ने ने 1-1 सफलता मिली।

न्यूजीलैंड के लिए मिचेल ने अर्धशतकीय पारी खेली

196 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत खराब रही। टीम को पहला झटका एक रन के स्कोर पर लगा। टिम सीफर्ट शून्य पर आउट हो गए। न्यूजीलैंड टीम के लिए डेरिल मिचेल ने 66 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन, वानिंदु हसरंगा, डी सिल्वा और दासुन शनाका ने 2-2 विकेट लिए। जबकि दिलशान मदुशंका-महेश थीक्षाना को 1-1 सफलता मिली।

सुपर ओवर का रोमांच

न्यूजीलैंड की पारी (8 रन बने)

सुपर ओवर में न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल, जिम्मी नीशम और मार्क चैपमैन उतरे जबकि श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा गेंदबाजी के लिए उतरे।
पहली गेंद – डेरिल मिशेल ने एक रन लिया।
दूसरी गेंद – नीशाम आउट हो गए।
तीसरी गेंद – डॉट
चौथी गेंद – चैपमैन ने दो रन लिए।
पांचवीं गेंद – चैपमैन ने चौका लगाया।
छठी गेंद – चैपमैन आउट हो गए।

श्रीलंका की पारी (12 रन बने)

श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस और चरित असालांका उतरे और गेंदबाज जिम्मी नीशम थे।
पहली गेंद – मेंडिस ने एक रन बनाया।
दूसरी गेंद – असालांका ने छक्का लगा दिया।
तीसरी गेंद – असालांका ने चौका लगा दिया।

ये होता है सुपर ओवर

सुपर ओवर के दौरान दोनों टीमों को एक-एक ओवर फेंकने होते हैं। इसमें जो भी टीम ज्यादा रन बनाती है, मैच का नतीजा उसके हक में जाता है। हालांकि, सुपर ओवर में बनाए गए रन खिलाड़ी और टीम के करियर रिकॉर्ड में शामिल नहीं किए जाते हैं। यानी यह एक ओवर का मैच नहीं होकर सिर्फ एक टाई ब्रेकर होता है।