दंगल गर्ल के नाम से मशहूर हरियाणा के छोटे से जिले चरखी दादरी की रहने वाली संगीता और गीता फोगाट ने उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आयोजित हुई राष्ट्रीय महिला कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीते। तीन साल बाद दंगल में वापसी करने वाली और राष्ट्रमंडल खेल 2010 की स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगाट 59 किलो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में सरिता मोर से 8-0 से हार गईं। हालांकि रजत पदक जीतकर भी गीता खुश हैं।
वहीं गीता की छोटी बहन और ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया की पत्नी संगीता फोगाट ने 63 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। दूसरी ओर रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक पदक नहीं जीत सकीं।
Congratulations @sangeeta_phogat 🎊 National champion 2021 Gonda 🥇🥇 pic.twitter.com/HgwQ1ko85E
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) November 13, 2021
मां बनने के तीन साल बाद गीता ने की वापसी
गीता फोगाट ने मां बनने के तीन साल बाद किसी भी प्रतियोगिता में वापसी की है। विश्व चौंपियनशिप 2012 की कांस्य पदक विजेता 32 वर्षीय गीता ने फाइनल में प्रवेश भी किया, जहां उन्हें 26 वर्षीय सरिता ने 8-0 से हराया। गीता ने इससे पहले आखिरी बार 2017 में राष्ट्रीय चौंपियनशिप में हिस्सा लिया था और तब उन्होंने फाइनल में सरिता को हराया था। गीता ने कहा कि फाइनल में 8-0 का स्कोर आहत करने वाला है, लेकिन वह रजत पदक जीतकर खुश हैं।
आप सब देशवासियों के आशीर्वाद दुवाओ से #seniornationalwrestlingchampionship2021 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया
आप सब अपना आशीर्वाद ऐसे ही बनाए रखे 👏@Media_SAI @AshwiniVaishnaw @RailMinIndia @ianuragthakur @ANI pic.twitter.com/7k2mqAgFdq— sarita mor 🇮🇳 (@saritamor3) November 12, 2021
अंडर-23 विश्व चौंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरान को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें पिंकी ने हराया जिन्होंने बाद में स्वर्ण पदक जीता। कुलविंदर को रजत पदक मिला। वहीं, शिवानी पंवार ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली सीमा बिस्ला को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल में उन्होंने सिमरन को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता।
फोगाट बहनों पर ही बनी थी आमिर खान की दंगल मूवी
फिल्म अभिनेता आमिर खान की दंगल मूवी गीता, बबीता और संगीता फोगाट के जीवन के आधार पर ही बनी थी। इसमें इसमें गीता की भूमिका मुख्य थी। गीता फोगाट का रोल फातिमा सना शेख ने निभाया था। वहीं फोगाट बहनों के पिता महावीर फोगाट का रोल स्वयं आमिर खान ने निभाया था। इस फिल्म में बताया था कि महावीर फोगाट ने किन संघर्षों से गुजरकर अपनी बेटियों को पहलवान बनाया। साक्षी तंवर ने फोगाट बहनों की मां का रोल निभाया था।
सोशल मीडिया पर मिल रही बधाई
गीता फोगाट की प्रतिस्पर्धाी कुश्ती में वापसी पर सोशल मीडिया पर कई लोगों की बधाई मिल रही है। हरियाणा के खेलमंत्री और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह ने उन्हें बधाई दी है। बजरंग पूनिया ने पत्नी संगीता के साथ ट्विटर पर फोटो पोस्ट पर स्वर्ण पदक जीतने की बधाई दी है। चरखी दादरी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं और हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में निदेशक बबीता फोगाट ने अपनी बहनों की उपलबिध पर बधाई दी है।