रायगढ़। ऑनलाइन गेम की लत जनलेवा भी हो सकती है इस बात का अंदाजा मध्य प्रदेश के रायगढ़ में एक दो बच्चों के पिता के सुसाइड से चलता है। युवक ऑनलाइन तीन पत्ती गेम की लत का शिकार हो गया और बैठे-बिठाए पैसे कमाने की चाहत में उसने 10 लाख रुपए गवां दिए। रुपए उसने कर्ज ले रखे थे जिसका दबाव बढ़ने के बाद उसने सुसाइड करना उचित समझा और रेलवे ट्रैक पर जाकर सिर रख दिया।

घटना रविवार की रात आठ बजे ब्यावरा के पास पडोनिया गांव की है। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। शव की पहचान विनोद दांगी (30) के रूप में की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि विनोद के पिता हेमराज दांगी बड़े किसान हैं। साथ ही ब्यावरा में भोपाल रोड पर सरपंच ढाबे के पास उनका बड़ा कॉम्प्लेक्स है। इसमें 7 से 8 दुकानें हैं।

सभी किराए पर हैं। विनोद यह कॉम्प्लेक्स देखता था। यहां वह दिनभर बैठा रहता था। ऑनलाइन तीन पत्ती गेम खेलने की लत यहीं से पड़ी। वह गेम में रकम हारता गया और दुकानदारों से लेता गया। तीन महीने में ही उसने 10 लाख रुपए हार गए। इसमें आधा से ज्यादा कर्ज लिए हुए था। युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी शादी हो चुकी है और दो बच्चे भी हैं।