Viral Video
Viral Video

ट्रेडिंग न्यूज । जंगल में शेर, बाघ, चीता अक्सर कमजोर जानवरों को शिकार करते हैं। इनमें हिरण, भैंस, हिरण की प्रजाति के जानवरों का शिकार करते हुए इन शिकारी जानवरों को देखा है। सोशल मीडिया पर भी इन बिग कैट्स के शिकार करते हुए कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनके अलावा जानवरों से जुड़े वीडियो लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। चाहे जंगल में जानवरों के बीच का संघर्ष हो या फिर घर पर पाले जाने वाले जानवरों की क्यूट हरकतें, इन्हें देखना लोगों को खूब पसंद आता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे शेरनी भैंसे से मात खा जाती है।

शेरनी जंगल में गई थी शिकार करने

वैसे तो शेर जंगल का राजा होता है और शेरनी को सबसे खूंखार जानवरों में से एक माना जाता है। जंगल के छोटे से बड़े जानवर सभी उससे डरते हैं। पर इंस्टाग्राम एकाउंट Big Cats India पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो इससे जुदा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेरनी जंगल में शिकार करने के लिए गई है।

भैंसे को समझ लिया आसान शिकार

वो आसान शिकार समझकर भैंसे के पास चली जाती है, लेकिन भैंसे का रौद्र रूप देख शेरनी एकदम से सहम गई। भैंसा इतनी तेजी से शेरनी की ओर झपटा कि उसकी हालत खराब हो गई। शेरनी इतनी डर जाती है कि वह भागकर पेड़ पर चढ़ती है मगर फिर भी भैंसा उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है। वहां भी भैंसा उसे दौड़ा लेता है। वह बार-बार शेरनी पर अटैक करने की कोशिश करता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Big Cats India (@big.cats.india)

जो दिख रहा उसकी कल्पना नहीं कर सकते

करीब 10 सेकेंड के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक 50 हजार बार इसे देखा जा चुका है और चार हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। यूजर्स ने कहा, फ्रेम में जो कुछ नजारा दिख रहा है वैसी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। शेरनी एक भैसे से डर गई, यह कैसे हो सकता है? एक यूजर ने लिखा, शेरनी भैसें का चेहरा देखकर समझ गई कि अभी इसे शांत करना मुश्किल है। इसीलिए बेचारी भागती फिर रही है।

पहले भी आया ऐसा वीडियो

इससे पहले यूट्यूब पर MalaMalaGameReserve एकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया था. इसमें आप देख सकते हैं कि शेरों को एक भैसा दिखाई देता है। उन्हें लगता है कि आज तो शिकार का अच्छा मौका है। वह घात लगाकर हमले की तैयारी कर लेते हैं। इसी बीच भैंसों का झुंड आ जाता है और बिना मौका दिए शेरों पर अटैक कर देता है। पहले तो शेर भिड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन जब उन्हें समझ में आ जाता है कि अब निपटना आसान नहीं तो भाग खड़े होते हैं। जान बचाने के लाले पड़ जाते हैं। एक शेर को तो पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचानी पड़ती है।