ट्रेडिंग न्यूज । धरती का सबसे बड़ा जानवर कौन, सभी कहेंगे हाथी, और पानी का सबसे बड़ा जानवर कौन तो जवाब होगा व्हेल। धरती और समंदर की दुनिया को मिलाकर देखा जाए तो व्हेल सबसे बड़ी और भारी मछली होती है। व्हेल के आगे बड़े से बड़े जानवर भी छोटे नजर आने लगते हैं। व्हेल के इतने विशाल शरीर को चलने के लिए खुराक भी बड़ी चाहिए। तो भैया भूख मिटाने के सिर्फ इंसा नही नहीं बल्कि जानवर भी अपनी अक्ल का इस्तेमाल करते हैं।
भूख मिटाने व्हेल ने बिछाया था जाल
अपनी भूख मिटाने के लिए एक व्हेल ने कुछ ऐसा किया कि उसका ना सिर्फ वीडियो वायरल हो गया, बल्कि वीडियो देख कुछ लोग सहम भी गए। सामान्य तौर पर एक ब्लू व्हेल का वजन 180 टन तक होता है और वो जब समंदर में सांस भी लेती है तो फव्वारे की तरह पानी उड़ता है। इसी तरह उसे शिकार करने के लिए भी खास मेहनत नहीं करनी पड़ती है। व्हेल का शिकार करने का अंदाज थोड़ा अलग होता है लेकिन ये काफी दिलचस्प भी है। शायद ही आपने इससे पहले ऐसा नजारा देखा होगा। अपनी भूख मिटाने के लिए एक व्हेल ने समंदर में जाल बिछाया था।
एक बार में सैकड़ों मछलियों को बनाया शिकार
वायरल हो रहे वीडियो में व्हेल मछली को शिकार करते हुए दिखाया गया है। व्हेल ने अपना बड़ा सा मुंह खोला हुआ है और ऐसे रिएक्ट कर रही है जैसे उसमें जान ही नहीं है। ऐसे सैकड़ों छोटी मछलियां बिना आराम से उसके मुंह में घुसती चली जाती हैं। जब व्हेल को पर्याप्त भोजन दिख जाता है, तो अचानक ही वो अपना मुंह बंद कर लेती है और एक ही झटके में सैकड़ों मछलियों को अपना शिकार बना लेती है। मछलियों को बेवकूफ बनाकर खाने का व्हेल का ये रूप आपने पहली बार देखा होगा।
An Eden's Whale trap feeding . pic.twitter.com/1GAZO7ngL3
— Scary Underwater (@WaterlsScary) March 19, 2023
लाखों बार देखा गया वीडियो
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @WaterlsScary नाम के यूजर ने शेयर किया गया है। महज 27 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 2.7 मिलियन यानी 27 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि 51 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। किसी को ये जाल खतरनाक लगा तो किसी ने कहा कि इतनी मछलियां व्हेल का पेट भरने के लिए काफी नहीं होंगी।