Viral Video : वीडियो देख मगरमच्छ की ताकत का मान जाएंगे ‘लोहा’

वीडियो को 9 लाख 38 हजार से ज्यादा व्यूज और दो हजार से अधिक लाइक्स

Viral Video
Viral Video

ट्रेडिंग न्यूज । पानी में रहने वाला मगरमच्छ काफी खूंखार और ताकतवर शिकारी माना जाता है। मगरमच्छ के जबड़ों में अगर कोई भी आ गया तो उसका बच पाना नामुमकिन है। मगरमच्छ पानी में हो या जमीन पर उसकी ताकत और उसके मजबूत जबड़े उसका सबसे बड़ा हथियार होते हैं। मगरमच्छ अपनी ताकत के बल पर ही बड़े से बड़़े शिकार कर लेता है। बात मगरमच्छों की हो तो अमेरिका के फ्लोरिडा के मगरमच्छों का जिक्र होना भी स्वाभाविक है।

वीडियो देख लोगों को नहीं हो रहा आंखों पर भरोसा

फ्लोरिडा में मगरमच्छों का दिखना बेहद आम है। जी हां, सोशल मीडिया पर आए दिन फ्लोरिडा के मगरमच्छों के हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते हैं। इन दिनों एक ऐसा क्लिप वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हो रहा। दरअसल, इस वायरल क्लिप में एक मगरमच्छ लोहे की बाड़ को पार करता नजर आ रहा है।

हीरो की तरह तोड़ दी सलाखें

लेकिन बाड़ को पार करने के लिए उसने जो किया वह लोगों की सोच से परे है। क्योंकि भैया… वह सलाखों को अपने शरीर से चौड़ करता दिख रहा है। हालांकि, इस क्लिप को देखकर जहां कुछ लोगों ने लिखा कि यह फ्लोरिडा में बहुत सामान्य है, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह संपादित वीडियो है। बाकी पहले आप क्लिप देखें और फिर बताएं कि क्या सच में किसी फिल्मी हीरो की तरह सलाखों को ऐसे मोड़ सकता है?

सही में मगरमच्छ इतने पावरफुल होते हैं?

इस क्लिप को ट्विटर पर @MattDevittWINK ने पोस्ट किया, और लिखा- फ्लोरिडा का मगरमच्छ बनाम लोहे की बाड़। जरा देखिए कैसे इस विशालकाय मगरमच्छ लोहे की सलाखों को मोड़कर उसके पार चला गया। यह सिर्फ फ्लोरिडा में देखने को मिल सकता है। अबतक इस वीडियो को 9 लाख 38 हजार से ज्यादा व्यूज और दो हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

यूजर्स की मिल रही है प्रतिक्रियाएं

इसके अलावा यूजर्स ने हैरानी भरी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक बंदे ने लिखा- वैसे यह भयानक है। दूसरे ने टिप्पणी की कि मैं इन्हें रोज ही देखती हूं। इसी तरह से अन्य यूजर्स ने बताया कि यकीन नहीं होता कि मगरमच्छ इतने ज्यादा ताकतवर होते हैं। वैसे आपने कभी किसी मगर को इस तरह से लोहे की सलाखों को मोड़ते देखा है?