ट्रेडिंग न्यूज । प्यार एक खूबसूरत अहसास होता है। किसी से प्यार करते हुए अपने दिल की बात को कहना एक ऐसा लम्हा है जो जिंदगी भर की यादें दे जाता है। अपने प्यार को बयान करने के लिए प्रेमी क्या कुछ नहीं करते हैं। कोई गुलाब का फूल देता है तो कोई रिंग भी लेकर पहुंच जाता है। ऐसे में अगर प्यार को इकरार मिल गया तो कोई बात नहीं पर इंकार में दिल तक टूट जाता है।
और प्यार अगर स्कूल का हो तो फिर कहने ही क्या। स्कूल वाले प्यार की बात ही अलग होती है। कच्ची उम्र में लड़के फिल्मी स्टाइल में लड़की को प्रपोज करने, बाइक पर घुमाने और उसे फिल्म दिखाने का ख्वाब देख लेते हैं। कुछ लड़कों के शौक तो पूरे भी होते हैं। लेकिन कुछ को प्रपोजल में ही निराश होकर अपने दिल को मनाना पड़ता है।
फूट गया लड़की का गुस्सा
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें लाल टीशर्ट पहने एक लड़का क्लास रूम के अंदर एक लड़की को बड़े प्यार से गुलाब का फूल देकर प्रपोज करता नजर आ रहा है। जैसे ही लड़का लड़की को गुलाब देने के लिए हाथ आगे बढ़ाता है लड़के तुरंत उसे खरी-खोटी सुनाने लगती है और तिलमिला जाती है। साथ ही लड़के के हाथ से पहले फूल छीनकर फेंक देती है और फिर बैग।
Proposal Reject kalesh 😓 pic.twitter.com/oPNTLb48DZ
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 5, 2023
आपस में भिड़ गए दोनों
लड़की की हरकत देखकर लड़का भी गुस्सा हो जाता है और हाथापाई की नौबत आ जाती है। इसी बीच हमले से बचने के लिए लड़का पीछे हट जाता है और लड़की से दोबारा कुछ कहने कहने लगता है। क्लास के दूसरे लड़के-लड़कियां तुरंत वीडियो रिकॉर्ड करने में लगते हैं और टकटकी लगाकर लड़की का रिएक्शन देखते नजर आते हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा ‘डबल-ट्रिपल कंफर्मेशन करना बहुत जरूरी है, बिना उसके ऐसी बेइज्जती होना कंफर्म है‘। वहीं, दूसरे ने लिखा ‘गजब बेइज्जती है यार‘। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।