Viral Video : कछुए को नहला रहा था शख्स, लोगों को आ गया गुस्सा

ब्रश से अपनी घिसाई को लेकर कछुआ कुछ खास खुश नहीं

Viral Video
Viral Video

ट्रेडिंग न्यूज । बिल्ली, कुत्ते, मछली, कछुए, तोते कुछ ऐसे जानवर है, जिन्हें लोग घरों में पालते हैं। इन जानवरों को पालने के साथ इनका काफी ध्यान भी रखना होता है। इन्हें खिलाने से लेकर इन्हें नहलाने, घूमाने तक की सभी जरूरतें पूरी करना होती है। पेट लवर्स इन जानवरों का काफी ख्याल भी रखते हैं। कई तरह के जानवरों को पेट बनाया जाता है। कुत्ते- बिल्ली तो काफी कॉमन हैं, कई देशों में, खासकर सऊदी कंट्रीज में तो शेर और बाघ को भी पालतू बना लिया जाता है। हाल ही में एक शख्स ने अपने पालतू कछुए का वीडियो शेयर किया।

पालतु कछुए को नहला रहा था शख्स

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर monsteraquaticfish नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया। इसमें एक छोटे से कछुए को शख्स नहला रहा था। इस वीडियो में शख्स कछुए को ब्रश से घिसते हुए नजर आया। वीडियो में देख सकते हैं कि ब्रश से अपनी घिसाई को लेकर कछुआ कुछ खास खुश नहीं है। इस दौरान वो लगातार अपना मुंह खोलकर ब्रश पर अटैक कर रहा था।

लगातार करता रहा अटैक

6 सेकंड के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर monsteraquaticfish नाम के पेज पर शेयर किया गया। इसपर ऐसे कई वायरल कंटेंट शेयर किये जाते हैं। वीडियो में एक शख्स कछुए को नहलाते नजर आया। शख्स कछुए के शेल पर ब्रश रगड़कर उसे साफ कर रहा था। जहां कुछ पेट जानवरों को नहाना पसंद है, वहीं इस कछुए को अपनी धुलाई कुछ खास रास नहीं आई। कछुआ लगातार शख्स पर अटैक करता रहा। अगर ब्रश की जगह शख्स की अंगुली उसके पकड़ में आ जाती तो वो शख्स को भी काट लेता।

कमेंट बॉक्स में पड़ी गलियां

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इसपर कमेंट किया। एक शख्स ने लिखा कि तुरंत ऐसा करना बंद करो। वहीं कई ने लिखा कि कछुए को दर्द हो रहा होगा। हालांकि, कुछ लोगों ने इस वीडियो में शख्स को सही ठहराया। उन्होंने लिखा कि पानी में रहने की वजह से उनके शेल पर काई जम जाती है। इसे इसी तरह से रगड़कर साफ किया जाता है। कछुओं के शेल हमारे नाखून की तरह ही होते हैं। हार्ड और इन पर कुछ फील नहीं होता। ऐसे में कछुए को ब्रश से चोट नहीं लग रही होगी।