लंदन। क्वीन हया को दुबई के किंग से तलाक के बाद 5500 करोड़ रुपए मिलेंगे, आधी रकम एकमुश्त मिलेगी। किंग से अलग होने के लिए 14,000 करोड़ की मांग की थी। किंग और क्वीन के दोनों बच्चों के लिए बतौर सिक्युरिटी बैंक में रखे जाएंगे 2900 करोड़ रुपए। बड़े होने पर बच्चों को हर वर्ष 112 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
दुबई के किंग शेख मुहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम से क्वीन हया ने कानूनी तौर पर तलाक ले लिया है। तलाक के बदले में क्वीन हया को 554 मिलियन पाउंड याने 5500 करोड़ रुपए किंग की तरफ से मिलेंगे। ब्रिटेन के हाई कोर्ट ने तलाक के बाद किंग मुहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम को यह राशि क्वीन हया तो देने को कहा है।
ब्रिटेन हाईकोर्ट के जज ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा, क्वीन हया और उनके बच्चों को भविष्य में अपहरण और आतंकवाद जैसे खतरे का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि ऐसा हुआ तो उनकी सेफ्टी के लिहाज से विशेष इंतजाम करने होंगे।
हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार किंग को यह रकम डिवोर्स सेटलमेंट और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए देनी होगी। क्वीन हया जॉर्डन के पूर्व किंग हुसैन की बेटी जिनका निकाह 2004 किंग शेख मुहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम से हुआ था। क्वीन हया शेख मुहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम की छठी बेगम हैं, इनके दो बच्चे हैं।
ब्रिटेन के प्रसिद्ध् ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और दर्शनशास्त्र की शिक्षा हासिल करने वाली हया 2019 में अचानक दुबई छोड़कर ब्रिटेन चली गईं थीं। इसके बाद किंग शेख मुहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम पर कई आरोप लगाते हुए अपनी जान को खतरा भी बताया था।