Game of Hide and Seek Goes Wrong: बच्चों के रूप में हमने अपने दोस्तों और भाइयों के साथ लुका-छिपी का मज़ेदार खेल खेला होगा। हममें से कई लोगों को खेल को सीमाओं के भीतर खेलने के बारे में अपने से बड़ों से निर्देश भी मिले होंगे। हालांकि यह निश्चित रूप से उस समय बुरा लगता था, लेकिन आज जब हम पीछे मुड़ के देखते हैं तो लगता है कि खेल को सीमाओं के भीतर खेलना ठीक ही था।
लुका-छिपी खेलते हुए दूसरे देश पहुंचा लड़का-
आज जब हम बड़े हो गए हैं, तब उस समय की डांट और बड़ों की चिंताओं को समझने की स्थिति में हो सकते हैं। खैर, इसके पीछे सेफ्टी प्रमुख कारण है। हाल ही में घटित एक खबर को सुन कर अब आप और भी चौकन्ने हो जाएंगे। हाल ही में एक बच्चे को लुकाछिपी के के खेल की भारी कीमत चुकानी पड़ी। बच्चा अपने देश से दूर दूसरे देश में पहुंच गया।
शिप कंटेनर में जाकर छुप गया था लड़का-
दरअसल बांग्लादेश का एक 15 वर्षीय लड़का लुका-छिपी के खेल के दौरान शिपिंग कंटेनर में जाकर छुप गया और खुद को बंद करने के एक हफ्ते बाद वह दूसरे देश में पहुंच गया। फहीम के रूप में पहचाना गया किशोर 11 जनवरी को बंदरगाह शहर चटगांव में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था।
हालांकि वह खेल के हिस्से के रूप में कंटेनर में घुस गया, लेकिन लड़का सो गया। उसके दुर्भाग्य से, कंटेनर को मलेशिया के एक कमर्शियल जहाज में लाद दिया गया था। छह दिन बाद, वह कंटेनर के अंदर भूखा-प्यासा पाया गया।
6 दिन बाद निकला भूखा-प्यासा-
लड़के के बचाव के एक रेडिट वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे उसके देश से लगभग 2,300 मील दूर की अनजानी यात्रा ने उसके स्वास्थ्य को प्रभावित किया। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, जब अधिकारियों ने उसे पाया, तो लड़के को बुखार था। उन्हें जल्द ही जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पहले मानव तस्करी की थी आशंका-
इस बीच, पुलिस को शुरू में लड़के के मामले में मानव तस्करी की योजना होने का संदेह था। हालांकि, बाद में इसे खारिज कर दिया गया था। मलेशियाई गृह मंत्री दातुक सेरी सैफुद्दीन नस्युशन इस्माइल ने मलेशियाई मीडिया आउटलेट बरनामा से कहा, “ऐसा माना जाता है कि लड़का कंटेनर में घुस गया था और वहां सो गया था।”